पेस संस्था व अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन व महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया

Mar 13, 2025 - 09:16
 0  19
पेस संस्था व अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन व महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया

पहला/सीतापुर। ब्लॉक सभागार पहला में पेस संस्था एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं का सम्मान समारोह किया गया महिला दिवस कार्यक्रम में पंचायती राज सशक्तिकरण परियोजना के अन्तर्गत पहला ब्लॉक की 50 ग्राम पंचायतों से 166 महिलाओं एवं पुरुषों ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं के साथ रैली निकालकर शुरू किया गया उसके बाद पेस संस्था टीम से अकांक्षा एवं वन्दना ने स्वागत गीत गाकर सभी का कार्यक्रम में स्वागत किया उसके बाद आये हुए अतिथियों विधायक श्रीमती आशा मौर्या एवं ब्लॉक प्रमुख जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया कार्यक्रम को लेकर आगे बढ़ाते हुए युवाओं द्वारा सरस्वती वन्दना पर संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

 उसके बाद पेस संस्था की सचिव राजविंदर कौर ने संस्था एवं परियोजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी एवं महिलाओं के अधिकारों को बताया गया महिलाओं को भी समानता दी जाये। उसके बाद नारे लगाकर महिलाओं का हौसला अफजाई की परियोजना टीम लीडर बीना पाण्डेय ने परियोजना एवं संस्था के कार्यो। को उपस्थित महिलाओं को बताया। उन्होंने बताया कि हम लोगों ने सबसे पहले पांच न्यायपंचायत एव तीस ग्राम पंचायतों में कार्य करना शुरू किया। उसके बाद बदलाव को देखते हुए हम लोगों ने बीस और ग्राम पंचायतो में कार्य करना शुरू किया अब हम लोग 50 ग्राम पंचायतो में कार्य कर रहे हैं। जिसमें महिलाओं के मुद्दे भी जुड़े हैं।

उसके बाद ग्राम पंचायत कोरार से श्रद्धा और प्रतिज्ञा ने देश रंगीला पर एक्टिंग डान्स किया उसके बाद ग्राम पंचायत मलेथू से बच्चियों ने ओरी चिरैया पर एक्टिंग डान्स किया उसके बाद विधायक श्रीमती आशा मौर्या जी ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम पर महिलाओं के सम्मान को लेकर अपनी बात रखी। विधायिका जी ने कहा कि मैं संस्था के साथ हूं मैं समूह की महिलाओं के साथ हूं मैं इनके साथ कदम से कदम मिलाकर काम करूंगी। पहला ब्लॉक की पचास ग्राम पंचायतों में बत्तीस ग्राम पंचायतों में महिला ग्राम प्रधान है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी ने महिलाओं के सम्मान के लिए नारी वंदन योजना जारी की है। हमारी बहन बेटियां आज प्रगति की ओर जा रही है।

  विधायिका जी ने बताया कि हमारे यहां के युवा बाहर पलायन न करें जिसको लेकर सौर्य , ऊर्जा प्लांट लगवाया जा रहा है जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके। हम अपने समूह की महिलाओं के साथ है। उसके बाद सभी उपस्थित महिलाओं से आग्रह करके अपने पास में बैठी दुसरी महिलाओं से गले। लगाकर होली मिलन किया। उसके बाद विधायिका मैम ने महमूदाबाद विधान सभा में आने वाली महिला ग्राम प्रधानों को अपनी ग्राम पंचायतों में कार्य करवाने हेतु उन्हें पांच पाच लाख रुपए देने का अश्वासन दिया।

 उसके बाद ग्राम पंचायत कदई महिमापुर से बच्चियों ने लन्दन में इन्डिया का बोल बाला हो गया गाने पर संस्कृति कार्यक्रम किया। मिशन शक्ति से आयी महिला सिपाही राधा जी द्वारा महिलाओं के सहयोग के लिए टोल फ्री नम्बर 1090 के बारे में बताया लड़कियों को अपनी समस्याएं अपने अभिवावकों को जरूर बतायें उन्होंने गुड टच एवं बेड टच के बारे में भी बताया बिसाखा गाइड लाइन के बारे में भी बताया जिससे लोग जागरूक हो सके। नारी शाक्ति, नारी स्वालंबन को लेकर चर्चा की।

 उसके जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री शिवकुमार गुप्ता जी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर रहने हेतु जागरूक किया। उसके बाद संस्कृति कार्यक्रम करने वाले सभी प्रतिभागियों को गिफ्ट दिया गया उसके बाद बीना मैम द्वारा आये हुए सभी सदस्यों को धन्यवाद देकर कार्यक्रम को समाप्त किया गया पेस टीम से संस्था सचिव राजविंदर कौर, बीना पाण्डेय, हरिओम, शैलजाकान्त, रितिक, हरीश, वन्दना, शैलेन्द्री, आकांक्षा, तनुजा, अंकित,सचिन राजाराम, सुधा, संगीता व रहमत अली उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow