महिलाओ के सम्मान के लिए भाजपा कटिबद्ध: जयवीर सिंह
मैनपुरी 08 मार्च उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को मैनपुरी में कहा कि भाजपा महिलाओं को मान -सम्मान देने के लिए कटिबद्ध है। केंद्र सरकार परिसीमन के बाद महिलाओं को पंचायतीराज संस्थाओं की तरह विधानसभा ,लोकसभा में आरक्षण देने का काम शुरू कर दिया है।
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सर्किट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में हमेशा महिलाओं विशेष सम्मान दिया गया है।भाजपा परम्पराओं के संवर्धन का काम करती है। अफगानिस्तान आदि पड़ोसी देशों में आज भी रूढ़िवादी व्यवस्था है और महिलाओं को घर कैद कर रखा जाता है।
उन्होंने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों पर आश्रित नहीं है। देश की राष्ट्रपति महिला हैं । सेना के तीनों अंगों में महिलाएं अपना योगदान दे रही हैं।अंतरिक्ष के क्षेत्र में,प्रशासन में,खेल-कूद आदि में महिलाओं ने अपनी पहचान बनायी है।पिछले 8-10 वर्षों से लड़कियां पढ़ाई के क्षेत्र में लड़कों से आगे निकल रही हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं में महिलाओं को पूरी भागेदारी दे रही है। हर योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी गयी है। महिला सशक्तीकरण के लिए केंद्र व प्रदेश की सरकारें काम कर रही हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सरकार की प्राथमिकता है और इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है।समाज का भी इसमें योगदान है। समाज की जागरूकता से आज लिंग अनुपात में सुधार हुआ है। अब महिलाओं की संख्या पुरुषों के बराबर होने की स्थिति में है।
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पर्यटन व संस्कृति ने महिलाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया। श्री सिंह ने इस अवसर पर सुमन चौहान ,मनोरमा , मंजूषा, सुषमा, कविता राठौर आदि को सम्मानित किया।
What's Your Reaction?






