बहराइच मे तेदुएं के हमले से एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल

Apr 11, 2025 - 17:29
 0  12
बहराइच मे तेदुएं के हमले से एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल

बहराइच 11 अप्रैल बहराइच जिले में कतर्नियाघाट वन्य जीव क्षेत्र के सुजौली में तेंदुए ने शुक्रवार के जंगल से निकलकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों को घायल कर दिया।

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत सुजौली के गौड़ियाना गांव में तेंदुए के आतंक से लोग दहशत में हैं। सूत्रों के अनुसार आज सुबह एक तेंदुआ जंगल से निकलकर गांव में पहुंच गया। चंद्रिका (40) अपने घर के बगल में स्थित गन्ने के खेत में अपने परिवार के साथ काम कर रहे थे कि तभी तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया। इस बीच पत्नी गीता (35) पति को बचाने के लिए दौड़ पड़ी। तेंदुए ने उस पर भी हमला कर दिया। दोनो तेंदुए से भिड़ गए।

इस दौरान साथ काम कर रहे धर्मेंद्र (28) भी बचाव के लिए पहुंच गया। उस पर भी तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। करीब 10 मिनट तक संघर्ष के बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए के हमले में तीनों के सिर पैर और हाथ में भारी जख्म हुआ है। लोगों ने आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए पीएचसी सुजौली में भर्ती कराया जहां से उन्हें सीएचसी मोतीपुर मिहीपुरवा के लिए रेफर कर दिया गया। घटना से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow