प्रो. सुनील कुमार की जनजातीय सशक्तिकरण विषयक पुस्तक का लोकार्पण

रिपोर्टर/चंद्रशेखर प्रजापति
सीतापुर। भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली (ICSSR, NEW DELHI) के सहयोग से प्रो. सुनील कुमार द्वारा सम्पादित जनजातीय सशक्तिकरण विषयक पुस्तक का लोकार्पण मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय, भोपाल कैंपस, मध्य प्रदेश के प्रोफेसर नौशाद हुसैन एवं महाविद्यालय के आदरणीय प्राचार्य प्रो. एस. पी. सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री गया प्रसाद मिश्रा, प्रबंधक श्री रामशंकर अवस्थी, प्राचार्य प्रो. एस. पी. सिंह सहित समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने प्रो. सुनील कुमार को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
प्रो. सुनील कुमार उत्तर प्रदेश शासन की जनजातीय विषयक परियोजना पर भी कार्य कर रहे हैं। जनजातीय अध्ययन के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय है। जनजातीय विषय पर उनकी कई पुस्तकें एवं शोध-पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित प्रकाशकों द्वारा प्रकाशित हो चुके हैं।
यह पुस्तक जनजातीय समाज के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक सशक्तिकरण पर केंद्रित है तथा शोधकर्ताओं, समाजशास्त्रियों और नीति निर्माताओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।
What's Your Reaction?






