विश्व वीरांगना माता फूलन देवी नारी गौरव का प्रतीक : राजेश कश्यप

निषाद पार्टी प्रदेश सचिव के नेतृत्व में धूमधाम से मनाई गई वीरांगना फूलन देवी की जयंती
सिधौली, सीतापुर।
सिधौली तहसील क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर में वीरांगना फूलन देवी की जन्म जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं सम्मान के साथ निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव के नेतृत्व में वीरांगना फूलन देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव राजेश कश्यप ने कहा कि विश्व की चौथी सबसे बड़ी साहसी महिला के रूप में पहचानी जाने वाली वीरांगना फूलन देवी ने सदैव शोषितों, पीड़ितों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उन्होंने अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए लोगों को न्याय का पाठ पढ़ाया और जुल्म करने वालों की नींद हराम कर दी।
राजेश कश्यप ने बताया कि आज ही के दिन जालौन जनपद में चंबल की शेरनी फूलन देवी का जन्म हुआ था। उनका जीवन साहस, संघर्ष और आत्मसम्मान की मिसाल है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने अदम्य साहस से इतिहास रचने का काम किया। कार्यक्रम में राजू कश्यप (युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष), मनोज कश्यप (ब्लाक सचिव), गुड़िया कश्यप, रामसहाय कश्यप, नीरज कश्यप, मनीष कश्यप, रामभजन कश्यप, वीरेंद्र कश्यप, नरपति कश्यप, रामलाल कश्यप, विजय कश्यप, बालगोविंद कश्यप, एवं रामकुमार कश्यप सहित अनेक कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






