उन्नाव में 151 मीटर लंबे तिरंगे संग भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन

Aug 13, 2025 - 16:32
Aug 13, 2025 - 16:33
 0  130
उन्नाव में 151 मीटर लंबे तिरंगे संग भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन

हर घर तिरंगा – घर-घर तिरंगा थीम पर एनसीसी कैडेटों का देशभक्ति उत्सव

उन्नाव, 13 अगस्त 2025 – आजादी के अमृत महोत्सव के तहत “हर घर तिरंगा – घर-घर तिरंगा” थीम पर 57 एनसीसी बटालियन उन्नाव के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक पांडे के निर्देशन में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण 151 मीटर लंबा तिरंगा रहा, जिसे लेफ्टिनेंट रवि रंजन, लेफ्टिनेंट नितेश तिवारी, लेफ्टिनेंट अतुल शुक्ल और लेफ्टिनेंट शशिकांत के मार्गदर्शन में कैडेटों द्वारा ले जाया गया।

कार्यक्रम का संयोजन डी.एस.एन. महाविद्यालय उन्नाव के ANO लेफ्टिनेंट डॉ. विपिन सिंह ने किया। तिरंगा यात्रा में उन्नाव जनपद के विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों एनसीसी कैडेटों ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। आर्मी बैंड की धुन पर गर्ल्स कैडेट राइफल के साथ थिरकती नजर आईं, जबकि कई कैडेटों ने राइफल ड्रिल, पिरामिड निर्माण और अन्य देशभक्ति प्रदर्शन किए।

यात्रा में डी.एस.एन. महाविद्यालय उन्नाव, राजकीय आईटीआई उन्नाव, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उन्नाव, निरंजन सिंह महाविद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शुक्लागंज, स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ हायर स्टडीज शुक्लागंज, और चौधरी खजान सिंह महाविद्यालय उन्नाव के एनसीसी कैडेट शामिल रहे।

इस अवसर पर उन्नाव सदर के विधायक श्री पंकज गुप्ता, भाजपा उन्नाव के अध्यक्ष श्री अनुराग अवस्थी, नर सेवा नारायण सेवा के संयोजक विमल द्विवेदी, डी.एस.एन. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव, राजकीय आईटीआई के प्राचार्य अवनींद्र कुमार पांडे, डॉ. रंजीत सिंह और साक्षी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 57 बटालियन के सूबेदार मेजर नवीन कुमार सिंह सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

तिरंगा यात्रा का संचालन और प्रबंधन पूर्व सीनियर अंडर ऑफिसर दीक्षा अवस्थी, अंडर ऑफिसर रोशनी सविता, वर्तमान सीनियर अंडर ऑफिसर मनीषा यादव, अंडर ऑफिसर तन्वी तिवारी और अंडर ऑफिसर रितिमा तिवारी ने संभाला। देशभक्ति के नारों और रंग-बिरंगे कार्यक्रमों से यह आयोजन स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर यादगा

र बन गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow