दीपक प्रजापति पुलिस के पद पर चयनित हुए क्षेत्र मे खुशी की लहर

Apr 26, 2025 - 17:14
 0  11
दीपक प्रजापति पुलिस के पद पर चयनित हुए क्षेत्र मे खुशी की लहर

चंद्रशेखर प्रजापति

 सिधौली। अनुशासन से सफलता का पासवर्ड खुलता है। इसलिए सभी को अनुशासन परक पढ़ाई करनी चाहिए। यह मानना है दीपक प्रजापति का। बताते चलें कि क्षेत्र के भरौना के ग्राम प्रधान भगवान बक्स प्रजापति के पुत्र दीपक प्रजापति का उत्तर प्रदेश कांस्टेबल पद पर चयन हुआ है।

 जिससे भरौना सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। दीपक प्रजापति वर्तमान में यूपीपीसीएस (उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग) की तैयारी में संलग्न हैं, परंतु उनका कहना है कि वह हाल फिलहाल पुलिस विभाग की सेवा ज्वॉइन करेंगे और साथ ही अपनी उच्चस्तरीय तैयारी भी जारी रखेंगे। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है। इस उपलब्धि पर कवयित्री पिंकी प्रजापति, डॉ. देवेंद्र कश्यप 'निडर', चंद्रशेखर प्रजापति, रोहित विश्वकर्मा, विनोद रावत, अरविंद प्रजापति, गुरुजी आर. डी. वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने दीपक को बधाईयां और शुभकामनाएं दी हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow